Wednesday, 21 January 2015

दिल्ली मेरे बाप की

दिल्ली नास्ति दूरे................दिल्ली दूर नही है
दूसरे विश्व युद्ध के समय अपने सैनिकों को सम्बोधित करते हुए देश के महान नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने हिम्मत बांधते हुए कहा था कि दिल्ली दूर नही है लेकिन ७० साल बाद दिल्ली दूर लगने लगी क्यों ???? जी जी मुझको मालूम है आप ट्रैन और एयर बस से चलने लगे है पर दिल्ली किन से दूर है ???????? खैर आपने जब सुभाष चन्द्र बोस का ही सौदा कर लिया तो दिल्ली की दूरी कहा समझ पाएंगे दिल्ली में कोई आये जाये आपसे क्या | वैसे दिल्ली हमारे देश के उत्तर दिशा के खुले हिस्से से इतनी पास थी खैबर दर्रा पार करके दिल्ली को उन लोगो ने ज्यादा हथिया लिया जो इस देश में आक्रमण कारी ज्यादा थे | क्या दिल्ली की दूरी कम हो रही है फिर से ???? ओह हो आप चाहते है कि तुगलक वंश को मैं कैसे भूला जा रहा हूँ न न न भला मोह्हमद बिन तुगलक को मैं कहा भूला वही तो था जिसे दिल्ली से प्यार हो गया था पर दिल्ली अपने ऊपर शासन करवाने की इतनी आदी हो चुकी थी कि बेचारा वो भी दिल्ली के आगे मुँह की खा गया | आप शायद पृथ्वी राज चौहान की दिल्ली फिर गजनी के हाथो में दे रहे है क्या ????? वो राजा अँधा होकर भी अपनी दिल्ली बचाने के लिए लड़ गया पर आप तो आखिरी बार अंग्रेजो के साथ रहे है और जो अंत में साथ दे वही तो सच्चा मित्र है और मित्र जाते जाते सीखा जो गया कि अगर राज करना है तो भाई भाई  को लड़ा दो उनको रोटी में इतना उलझा दो कि ये सोचने का मौका ही न मिले दिल्ली किसके हाथ में जा रही है ???? क्या आपको पता है दिल्ली का दिल क्या चाहता है या वेलेंटाइन डे की तरह दिल को भी बाजार में उतारना और बेचना आपको आ गया है ?? चलिए कह भी डालिये  तुमसे क्या मतलब कोई तुम्हारा  दिया खाता हूँ क्या ?? मैं जिसे चाहूँ  उसे दिल्ली दूँ !!!!!!!! चलिए मैं समझ गया कि आप एक को माँ समझ सकते है अब भला हिन्दू मुस्लिम सिक्ख  ईसाई सबकी माँ ( भारत ) को अपनी माँ मैंने का कोई ठेका थोड़ी न ले रखा है आपने ???पर इस माँ का दिल अपने बेटे की तरह देख रहा है आपकी तरफ ( वैसे दुनिया के सबसे जयदा अंधे इसी देश में है ) क्या आपको दिखाई दे रहा है ???टी ओ किसको ये दिल( वोट ) सौप रहे है ???????????? व्यंग्य समझ कर वोट की राजनीती समझिए और राष्ट्र को एक ही के हाथ में दीजिये ...अखिल भारतीय अधिकार संगठन

Tuesday, 20 January 2015

दिल्ली में दिल्लगी

दिल ......................ली ..........या बिना दिल की दिल्ली या दिल्लगी
१९११ में लार्ड कर्जन ने जब कलकत्ता से बदल कर देश की राजधानी दिल्ली बनाई तो किस को मालूम था कि दिल्ली में दिल की ही कमी हो जाएगी !! दिमाग पर जोर ना डालिये अगर दिल होता तो निर्भया कांड क्यों होता भला यह तो सब कुछ शर्रेर के लिए ही हो रहा है अब दिल होता तो क्या सुनंदा पुष्कर कर शरीर चोट और जहर कर निशान लिए होता काश उस बेचारी को दिल्ली में दिल मिला होता | अब आपका दिल तो दिल्ली में लगा ही रहेगा आखिर देश का प्रधान मंत्री वही से तो आपको देखता है पर दिल में क्या चल रहा है क्या इसकी एक किरण भी आपको दिखाई दे रही है कही वैसे तो किरण से आजकल हर तरह प्रकाश दिखाई दे रहा है पर  इस प्रकाश से अरविन्द या कमल ( दोनों पर्यायवाची है ) में कौन खिलेगा क्या आप अभी भी दिल्ली में दिल या दिल्लगी का मतलब समझना चाहते है | अगर दिल्लगी करनी है तो आईये दिल्ली में पानी ढँढते है वो देखिये यमुना का काला पानी यही तो पानी है जिसके लिए दिल्ली में चु ............नाव दिख रहा है और कीचड़ में अरविन्द या कमल कौन खिलेगा | दिल्ली में लाइट की चिंता करना आपके दिल्लगी का ताजा उदहारण है वैसे आपके प्रदेश में खुद कितने घंटे लाइट आती है |वैसे आप इस बार के दिल्ली चुनाव में दिल से वोट देने जा रहे या दिल्लगी करने क्योकि आपकी ४९ दिन की दिल्लगी से किसी को अपने वोटो का गर्भपात( अब जबर्दश्ती अपनी तानाशाही में सरकार गिरा देना गर्भपात से कम तो नहीं ) देखना पड़ेगा | तो कम से कम दिल का अपमान तो ना करें वैसे आज कल दिल है कहा सारा दिल तो युवाओ के पास है जो अपनी तरह का दिल ढूंढने में ही खो जाता है पर आखिर दिल्ली के दिल का क्या होगा ?????? दिल उसे दीजिये जो देवदास( वोटर ) का दर्द समझे और प्यार का मतलब समझे दिल्ली से दिल्लगी नहीं दिल का रिश्ता !!!!!!!!!!!!!! कौन बनाएगा ( वैसे अगर दिल का मतलब हम समझ रहे होते तो घरेलु हिंसा , मार पीट , तलाक , बलात्कार , वैश्यावृति होते ही नहीं ) क्या आप वोट ( दिल ) देने जा रहे है .संभल कर आगे कीचड़ है !!!!!!!!!!! ओह आपको पता है कीचड़ में ही कमल होता है ( काश आप इतना समझ पाते )
व्यंग्य समझ कर पढ़िए अखिल भारतीय अधिकार संगठन

Monday, 19 January 2015

आखिर कौन है अच्छा

भगवान किस को अच्छा मानता है ....

अगर अच्छे लोगो को भगवान जल्दी बुला लेते है तो राजनीति में कौन लोग है ??? अगर अच्छे लोगो से मतलब कम उम्र है तो ज्यादा उम्र के लोग ही क्या अच्छे नहीं होते है ? क्या राजनीति इसीलिए गन्दी ???? अगर अच्छे लोग का मतलब काम से है तो आप जान गए होंगे कि नेता कोई अच्छा काम क्यों नहीं करते !!! आखिर भगवान किसी को बुलाये ये कोई अच्छा काम है !! भगवान तो इस देश में वोटर है जो भूखा प्यासा , बिना लाइट का बिना घर का , बिना अच्छी सडको के रह रहा है अब ऐसे भगवान के पास कोई जाता है भला !!!!!!!!!!! फिर भगवान किन अच्छे लोगो को अपने पास जल्दी बुला लेता है ???( व्यंग्य समझ कर पढ़िए )

Thursday, 8 January 2015

ALL INDIAN RIGHTS ORGANIZATION PRESENTS .........



kutta ...................


 कुत्ता ......................
मैं स्वामी का कुत्ता हूँ ,
स्वामिभक्त कहलाता हूँ ,
आने जाने वालो पर ,
भौंक बेवजह आता हूँ |
बेशर्म बना उनकी खातिर ,
पूँछ उठा कर चलता हूँ ,
दो रोटी पर बेचा जीवन ,
दुत्कार लिए मैं मिलता हूँ ,|
इज्जत की मैं सोचूं ना ,
तू तू करके लोग बोलते ,
नोची हड्डी पाकर भी ,
चहेरे से मैं खिलता हूँ |
काम हुआ या डर लगा ,
गोद में इनकी मिलता हूँ,
लात मिली मुझे सौगात में ,
औकात से जब मैं जलता हूँ,
कुत्ता हूँ फिर भी भरोसा ,
आदमी ही मुझ पर करता है ,
कोई ना कह दे दुम हिलाते ,
कुत्ता सुनने से डरता है |
धन्य है वो जो स्वामिभक्त ,
अंधे बनकर सब करते है ,
चाटुकार बन दुम हिलाते ,
कुत्तों का मान तो रखते है,
कर पाता जो उनकी पूजा ,
हाथ हमारे दो जो होते ,
आदमियों में कोई है अपना ,
चार पैर हमारे सार्थक होते ...........
आज पता नही क्यों ऐसा लगा कि कुत्ता का भी अपना एक दर्द होता है बस उसकी को उकेरने की कोशिश है ..................

Monday, 5 January 2015

कुत्ते कार खर्रेड रहे है ..बचिए

कुत्ते आज कल कार खरीदने लगे है ...........
कर ट्रेड डॉट कॉम ये कह रहा है भला मैं कौन होता हूँ किसी को आइना दिखाने वाला और भला सच बात को कब किस ने माना है  | इस वेबसाइट पर जाइये और देखिये कि अब आदमी नही कुत्ते कार खरीदने लगे है खैर अब मुझे अपने एक्सीडेंट होने का कोई दर्द नहीं है क्योकि शिकायत आदमी से होती तो ठीक अब भला जब कुत्ता कार चला रहा था तो क्या उम्मीद करना | वैसे आज कल जिस तरह से हिट एंड रन के वाद चल रहे है उससे से आप भी मानते होंगे ना कि इस वेबसाइट ने काफी खोज और शोध के बाद ये दिखाया होगा कि कुत्ते कार खरीदने लगे है | आप विश्वास कीजिये कि मैं आपको नहीं कह रहा आप कुत्ता सुनकर क्यों परेशान हुए जा रहे है जब कि अनुवांशिकता में ये सिद्ध बात है कि कुत्ता कभी भी उद्विकास में हमारे साथ नहीं रहा अलबत्ता चूहा , बन्दर , कपि से हमारा सम्बन्ध सिद्ध है और इसी लिए तो आप चूहे का गुण रखने के कारण कुत्ता पालने लगे अब इन कवियों को मैं क्या कहूँ जो ये बताने भी नहीं चुके कि संगत से फल उपजे संगत से फल जाये .........पर आप उनपर कभी नही भौके मेरा मतलब चिल्लाये और मुझे पर फर्जी आरोप लगा रहे है कि मैं आपको ??????? अगर आप इतनी तेजी से बदलते है तो जल्दी से नेचर पत्रिका ( विश्व में विज्ञानं कि सबसे श्रेष्ठ शोध पत्रिका ) में अपना अनुभव भेजिए | मैं टीखुद नहीं समझ पा रहा कि वेबसाइट पर कुत्ते को कार खरीदते क्यों दिखाया जा रहा है क्या आज तक हम सब लोग भ्रम में थे ? मैं खुद मानता हूँ कि कार मनुष्य ????? खरीदते है पर मैं आज तक नहीं ले पाया | क्या आदमी और कुत्ते के बीच कभी शेर ( मुझे आप यही समझ लीजिये क्योकि हर गरीब अपने पैरो पर ही चल रहा है ) भी कार खरीद पायेगा या कुत्ते ही दम हिला कर अपने मालिक की चाटुकारिता करके हर सुख  का लाभ उठाते रहेंगे और अब तो कार भी खरीदने लगे है | संभल कर देखिये कही कोई कुत्ता कार खरीद कर आपको आदमी समझ कर कुचल ना दे आखिर गुलामी का दर्द किसी भी कुत्ते को भी पागल बना सकता है अब आदमी के साथ रहने पर कुछ तो खूबियां उसमे भी आ ही गयी होंगी |आज ही वेबसाइट पर जाइये और देखिये आज किस कुत्ते ने वास्को या जिनको ने कार खरीदी ????????? ( व्यंग्य समझ कर पढ़िए ) जीवन संका कीमती है उसका सम्मान कीजिये कार संभल कर चलाये क्योकि आप ???????????? अखिल भारतीय अधिकार संगठन

Friday, 2 January 2015

कुत्तो से सावधान

कुत्तों से सावधान ...................
मेरे लोखे पोस्ट पर मेरे एक बहुत करीबी मित्र ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ये क्या जीवन मिला है जो भी है उसका आनंद लो |इतना गन्दा kyओ सोचते हो मुझे भी लगा चलो इन्ही की बात मान लेते है | जल्दी से अपने को बना सवार कर मैंने नव वर्ष की शुभ कामना देने की सोची पर तभी याद आया कि बड़े बुजुर्ग कह गए है कि जब सांगत अच्छी रखोगे तभी ऊचे उठ पाओगे | मैंने भी सोचा कि चलो कुछ बड़े लोगो को नव वर्ष की शुभकामना देते है और आज वही बड़ा है जिसके पास पैसा है अब ये ना कहियेगा कि गलत है क्योकि मुझे मुंशी प्रेम चाँद और जय शंकर प्रसाद की दुर्गति पता है | जी जी आज भी न जाने किसी कला कौशल लोग टी वी और रेडिओ में कमीशन पर काम पाकर अपने जीवन को अच्छे दिन लाने के लिए घसीट रहा है | खाई र्मैने सोचा चलूं किसी बड़े आदमी के घर तो क्या हुआ कि मैं कालोनी के एच आई जी माकन के सामने पंहुचा पर गेट पर लिखा था .........कुत्तों से सावधान !!!!!!!!!!१ मैंने सोचा कि क्या फर्स्ट इम्प्रेशन इस द लास्ट इम्प्रेशन .मैंने सोचा जब इस घर में कुत्ते रहते है तो क्या फायेदा यहाँ जाने का मुझे तो किसी आदमी को नव वर्ष  शुभ कामना कहना है  और तो और कोई एक कुत्ता नहीं कुत्तों अब या तो आप कह सकते कि मुझे हिंदी नहीं आती पर इतने बड़े घर में कुत्तों का ही आशियाना है बेचारे ना जाने कितने मनुष्य????????? रेन बसेरे में इतनी ठंडक में रात गुजार देते है | खैर मैं मनुष्य को कालोनी में ढूंढ़ता रहा पर हर घर के आगे यही लिखा था .....कुत्तों से सावधान ............क्षमा कीजियेगा मैं तो वही कह रहा हूँ जो घरों के आगे लिखा था वो भी गेट पर !!!!!!!!!!!! अब बारी थी किसी आदमी को नव वर्ष शुभकामना कहने का अगला क्षण ..मैंने देखा कि एल आई जी और जनता घरों में कुत्तों का डर नही था  और जब मैंने उनसे कहा कि नया साल मुबारक हो ..........तो तो बताइए उन्होंने क्या कहा ??????????????? ये भी कोई नया वर्ष है हमेशे तो अच्छे वो कुत्ते जिनको लोग कारों में घुमांते है और उनको रजाई में रखते है | इससे अच्छा तो भगवन हमको भी कु ........................बना देता और मुझे कुत्तों पर बहुत गुस्सा आ रहा था जिनके कारण नव वर्ष का सत्यानाश हो चूका है ..............अब आप सोचिये कि कही इन कुत्तों के कारण आप कभी बड़े गातों के अंदर आदमी देख ना ही पाए तो क्या होगा ????????? एक बात कहूँ आज की दुनिया में कुत्ते बेचे और खरीदे भी जाते है .जो जितनी बहतर नस्ल का कुत्ता उसकी कीमत उतनी ज्यादा ..बस आपको उसको खरीदने कि ताकत होनी चाहिए क्योकि खरीदने की ताकत तो सिर्फ मनुष्य में होती है ना .क्या आप मनुष्य से मिले ????????????सावधान गेट के पार कुत्ता है नहीं नहीं कुत्ते है ( व्यंग्य समझ कर पढ़िए ) ठंडक में कोई मर रहा है जीने का अधिकार दीजिये उनको भी ....अखिल भारतीय अधिकार संगठन