Showing posts with label कुटबा के उद्देश्य. Show all posts
Showing posts with label कुटबा के उद्देश्य. Show all posts

Monday, 18 April 2011

कुटबा के उद्देश्य

कानपुर टीचर्स ब्लॉग उन मुद्दों से सम्बंधित है जिनका सरोकार शैक्षिक उन्नयन से है इसके  गठन के कुछ उद्देश्य है जिनकी चर्चा अध्यक्ष महोदय पूर्व में कर चुके है उनको क्रमबद्ध रूप में यहाँ प्रस्तुत कर रहा हूँ.

१.  कानपुर यूनिवर्सिटी को भ्रष्टाचार से मुक्त कराना
२. सम्बंधित शिक्षको को इस ब्लॉग से जोड़कर एक साझा एवं त्वरित कार्यवाही मंच तैयार करना 
३.  छात्रो एवं अभिभावकों से इस मंच के माध्यम से त्वरित संवाद करना
४. यूनिवर्सिटी से सम्बंधित सूचनाये प्रदान करना
५. सभी शिक्षको से उनके विचार अभिव्यक्ति, उनके लेटेस्ट वर्क, टीचिंग मेथडोलोजी, सेमीनार, वर्कशॉप, कांफ्रेंस इत्यादि के बारे में जानकारियों का आदान प्रदान करना
६. स्ववित्तपोषी तथा सहायताप्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों को एक साथ लाना तथा उनमे भेदभाव को समाप्त करना
७.इस संगठन को अखिल भारतीय स्वरुप प्रदान करते हुए विश्वविद्यालय  को शिक्षाजगत के गौरव के रूप में स्थापित करना

इन सातो लक्ष्यों की पूर्ती अभी हमारा उद्देश्य है सुझाव  सादर आमंत्रित है.
सी एस जी एम् विश्वविद्यालय ( कानपुर विश्वविद्यालय) को  एक सहज सरल और ओजपूर्ण विश्वविद्यालय निर्मित करने हेतु हम संकल्पबद्ध है


----- पी. के. मिश्र